नयी दिल्ली. एक बार देशवासियों को झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में एक और इजाफा किया है। जी देश की राजधानी दिल्ली समेत आज सभी महानगरों में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी में 1 लीटर पेट्रोल के भाव में अब 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 30 पैसे का एक इजाफा किया गया है। इस नए इजाफे के बाद अब दिल्ली (Petrol Price in delhi) में पेट्रोल का भाव 102।64 रुपये/लीटर और डीजल का भाव (Diesel Price) 91।07 रुपये/लीटर हो गया है। हालाँकि बीते सोमवार को कीमतों में कोई नया इजाफा देखने को नहीं मिला था।
वहीं अज इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी बहुत यानी हल्की गिरावट देखने को मिली थी। जी हाँ अब ब्रेंट क्रूड का भाव 0।13 फीसदी घटकर 79।38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।
देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
102.64 |
91.07 |
मुंबई |
108.67 |
98.80 |
कोलकाता |
103.36 |
94.17 |
चेन्नई |
100.23 |
95.59 |
रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।
ऐसे जानें कि कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।