Petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, एक बार फिर तेल की कीमतों (Crude Oil Price) की महंगाई अब भी सातवें आसमान पर है।  जी हाँ अब भी खाद्य-पदार्थों से लेकर पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की सिलसिला जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है।  इसी क्रम में आज यानी रविवार 10 अक्टूबर को, तेल विपणन कंपनियों ने लगातार लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम (Rates) फिर से बढ़ा दिए हैं।  

    आज सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बढ़ोतरी कर दी है।  आज डीजल के भाव (Diesel Price) में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी की गयी  है। वहीं, पेट्रोल (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा होने के साथ ही अब अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चूका है।  

    दामों के तजा अपडेट के मुताबिक अब दिल्ली में आज इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 104.14 रुपये/लीटर बिक रहा है।  जबकि डीजल 92.82 रुपये/लीटर के भाव मिल रहा है। तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त और जबरदस्त भार पड़ रहा है, जिसके खिलाफ आम जनता, मोदी सरकार से ख़ासी नाराज दिख रही है। 

    आज के रेट्स अगर देखें तो पेट्रोलियम विपणन कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL)’ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 104.14 रुपये /लीटर, मुंबई में 110.12 रुपये/लीटर है।  वहीं, दिल्ली में डीजल भी 92.82 रुपये/लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। जबकि मुंबई में डीजल महानगरों में उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद आज यानी 10 अक्टूबर को 100.66 रुपये/लीटर उच्चतम स्तर पर यह पहुंच गया है। 

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव.. 

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    104.14

    92.82

    मुंबई

    110.12

    100.66

    कोलकाता

    104.80

    95.93

    चेन्नई

    101.53

    97.26

     

     रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कि कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।