petrol diesel
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. एक तरफ जहाँ पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतें अब और बेकाबू हो चली हैं। वहीं आज यानी शनिवार 9 अक्टूबर को तेल कंपनियों द्वारा दोनों की कीमतों में लगातार पांचवे दिन फिर से बढ़ोत्तरी की गई। देखा जाए तो फिलहाल कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक के आंकड़ें को भी पार कर गए हैं। ऐसे में आम-आदमी की दिक्कतें अब फिर से खासा बढ़ गई हैं। 

    भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज शनिवार यानी 09 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के नए रेट भी जारी कर दिए हैं। IOCL द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक आज देशभर में फिर से पेट्रोल के दाम में 30 पैसे तो डीजल के दाम में 35 रुपये तक का एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। राजधानी में पेट्रोल 103.84 तो डीजल 92.47 रुपये/लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम पूरे देश में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 109.83 तो डीजल अब 100.29 रुपये/लीटर दर्ज किया गया है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

     

    रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कि कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।