Petrol-Diesel Price
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लगातार महंगे होते पेट्रोल से आम आदमी हलकान और परेशान है। इधर कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल दोनों के ही दाम अपना-अपना शतक पूरा कर चुके हैं। इसी क्रम में आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। 

    आज यानी 08 अक्टूबर को भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के नए रेट भी जारी कर दिए हैं। जी हाँ, अब आज IOCL द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक देशभर में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे तो डीजल के दाम में 35 रुपये का एक बार फिर इजाफा किया गया है। अब अगर शहरों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 103.54 रुपये/लीटर और मुंबई में 109.54 रुपये/लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर यह पहुंच गया है। इस प्रकार देखा जाए तो और देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो अब महाराष्ट्र के मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    103.54

    92.12

    मुंबई

    109.54

    99.92

    कोलकाता

    104.23

    95.23

    चेन्नई

    101.01

    96.60

    रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कि कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।