petrol

    Loading

    नयी दिल्ली.  सुबह की बड़ी खबर के अनुसार पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ईंधन के दामों (Fuel Price) में दो दिन की स्थिरता के बात आज यानी बुधवार 20 अक्टूबर को फिर बढ़ोतरी हुई है।आज फिर पेट्रोल-डीजल 35 पैसे/लीटर और महंगा हो गया है।  अब फिर देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहे हैं। 

    वहीं भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज यानी 20 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़े हैं।  लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये/लीटर और मुंबई में 112.11 रुपये/लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।  वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.89 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 94.92 रुपये/लीटर है। 

    बालाघाट में आज 117 के पार हुए पेट्रोल का दाम 

    इधर मध्य प्रदेश का बालाघाट जिले में पेट्रोल की दरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।  बालाघाट में पेट्रोल का मूल्य 117.17 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 106.34 रुपये/लीटर पहुँच गया है। 

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव.. 

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    106.19

    94.92

    मुंबई

    112.11

    102.89

    कोलकाता

    106.77

    98.03

    चेन्नई

    103.31

    99.26

     

     रोज सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।