petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ आज एक तरफ घरेलु गैस सिलिंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं आज एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) दोनों ही ईंधन की कीमतें (Fuel Price) भी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। बता दें कि त्योहारों वाले अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी अब जबरदस्त इजाफा हो रहा है। 

    वहीं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बीते 2014 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर हैं। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट 81 डॉलर प्रति बैरल के पार है। जिससे देश भर में भी ईंधन के दाम बढ़ने के साथ पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार भी अब थमती नहीं दिख रही है।

    क्या हैं आज के दाम 

    आज सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के ताजा अपडेट्स के अनुसार, अब पेट्रोल की कीमत में आज यानी बुधवार, 06 अक्टूबर को 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 

    इसके साथ ही अब देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.94 रुपये/लीटर और मुंबई में यह 108.96 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत भी अब दिल्ली में 91.42 रुपये/लीटर और मुंबई में 99.17 रुपये/लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच  गई है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    102.94

    91.42

    मुंबई

    108.96

    98.17

    कोलकाता

    103.65

    94.53

    चेन्नई

    100.49

    95.93

     

     रोजाना सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें कि कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।