Petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार जहाँ देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) हर दिन नया रिकॉर्ड बनाने पर हैं। वहीं अब एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार 31 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के नए रेट भी जारी कर दिए हैं। जी हाँ तेल कंपनियों ने आज महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को भी अब आम आदमी को झटका देते हुए ईंधन की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। दरअसल पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में 35 पैसे/लीटर महंगा हुआ है।

    ऐसे में अगर आज सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट को देखें तो इसके अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 109.34 रुपये/लीटर और मुंबई में 115.15 रुपये/लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 106.23 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 98.07 रुपये/लीटर है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    109.34

    98.07

    मुंबई

    115.15

    106.23

    कोलकाता

    109.79

    101.19

    चेन्नई

    106.04

    102.25

     

     अब रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव  :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    आप भी जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम :

    आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।