gold
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली : आप सोना (Gold) खरीदने की सोच रहे है, तो जल्दी करें कही देर ना हो जाएं। 5 अक्टूबर, 2021 यानि आज मंगलवार को सोने की किमंत में गिरावट आई है, क्योंकि आज डॉलर मजबूती दिखा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि डॉलर इंडेक्ट में गिरावट आने और कच्चा तेल बाजार में तेजी  आने से सोने के दाम आने वाले हफ्तों में बढ़ सकते है। वही घरेलू बाजार में गोल्ड की मांग बढ़ सकती है। 

    साथी ही त्योहारों पर शादियों के आने वाले इस सीजन में सोने के भी दाम बढ़ सकते है। इसलिए जल्दी करने और अभी ही सोना खरीद लें। मंगलवार को सुबह में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर में 0.25  फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी और मेटल 46,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वही सिल्वर फ्यूचर 0.54 गिरकर 60,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। 

    अगर आप GoldPrice.org वेबसाइट पर जाकर देखें तो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समय के नुसार सुबह 10.22 पर MCX पर गोल्ड में 0.54 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 1758.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 22.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी। 

    जानें क्यों बढ़ सकते है सोने के दाम

    दरसल क्रूड में पिछले कई दिनों से उछाल आया है। वही मंगलवार यानी आज क्रूड बाजार को देखते हुए डॉलर इंडेक्स में 25 फीसदी से ज्यादा गिरावट आयी है। आपको बता दें कि डॉलर की कीमतें जितनी गिरती है, तो सोने के भाव बढ़ते है। इसकी ये वजह है कि डॉलर में गिरावट को देखकर निवेशक सेफ हेवन असेट यानी सबसे सुरक्षित निवदेश का माध्यम गोल्ड की और रुख करते है। 

    ये है IBJA के आज की किमंते 

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है। आपको बता दें कि ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना जीटीएसटी के बताई गई हैं। 

    999 (प्योरिटी)- 46,394

    995- 46,208

    916- 42,497

    750- 34,796

    585- 27,140

    सिल्वर 999- 59,997

    जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

    अगर हम Good Returns इस वेबसाइट पर नजर डालें, तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,649, 8 ग्राम पर 37,192, 10 ग्राम पर 46,490 और 100 ग्राम पर 4,64,900 रुपये चल रही है। इस हिसाब से अगर प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत देखें तो 22 कैरट सोना 45,490 पर बिक रहा है। 

    प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमत

    दिल्ली – 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,650 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,800 चल रही है।

    मुंबई – 22 कैरेट सोना 45,490 और 24 कैरेट सोना 46,490 पर चल रहा है।

    कोलकाता – 22 कैरेट सोना 46,000 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,700 रुपए है। 

    चेन्नई – 22 कैरेट सोने की कीमत 43,050 और 24 कैरेट 48,060 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं। 

    प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत

    वही हम चांदी की बात करें तो Good Returns के इस वेबसाइट के अनुसार, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 60,600 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 60,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। वही चेन्नई में चांदी की कीमत 64,800 रुपए प्रति किलो है। मतलब बाकी शहरों के मुकाबले चीनी में चांदी के कीमत ज्यादा है।