VI
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, जल्द ही वोडाफोन-आइडिया (Vodfone-Idea) के 25 करोड़ से ज्यादा सब्स्क्राइबर को एक बड़ी दिक्कत आ सकती है। जी हां, दरअसल कर्ज में दबी कंपनी को आगामी नवंबर से सेवाएं बंद करनी पड़ सकती है। 

    इसका प्रमुख कारण है कि, वोडाफोन-आइडिया दरअसल जिस इंडस टावर्स (Indus Towers) नाम की कंपनी के टावर इस्तेमाल करती है, उसने कर्ज न चुकाने पर सेवाएं बंद करने की अब बड़ी चेतावनी दी है।

    जानकारी के मुताबिक इस समय, इंडस टावर का वोडाफोन-आइडिया पर 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया बताया जा रहा है। इस कंपनी में भारती एयरटेल की सबसे ज्यादा 47.76% और वोडाफोन ग्रुप की 21.05% हिस्सेदारी बताई गई है। 

    हालाँकि वोडाफोन-आइडिया की भी पहले इंडस टावर में 11.5% हिस्सेदारी थी, लेकिन फिर 2 साल पहले भारती इन्फ्राटेल में इंडस टावर के विलय के समय कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। फिलहाल इसी इंडस टावर के बकाया के चलते अब कंपनी को आगामी नवंबर से अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ सकती है।