Yes Bank Crisis : राणा कपूर की बेटी को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, जा रही थी लंदन

मुंबई. यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं उनकी बेटी रोशनी कपूर को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। रोशनी ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से

Loading

मुंबई. यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं उनकी बेटी रोशनी कपूर को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। रोशनी ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से लंदन जा रही थी।

बता दें कि, शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने राणा कपूर के मुंबई के निवास्थान पर छापा मारा था। इस दौरान राणा से करीब 20 घंटे पूछताछ की गई। उसके बाद ईडी ने जांच के सिलसिले में उन्हें 11 मार्च तक हिरासत में लिया। राणा कपूर के खिलाफ मनी लांडरिंग का  आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में राणा कपूर की बेटी राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर का नाम सामने आया है। इसलिए इन सभी से पूछताछ की जाने वाली हैं।  यस बैंक के व्यवहार में अनियमतताओं की वजह से भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक प्रतिबंध लगाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की नियामकीय कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने इस बैंक के सह संस्थापक और पूर्व प्रमुख राणा कपूर को मनी लांडरिंग (स्याह धन को सफेद करने) के आरोपों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही राणा कपूर समेत उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया हैं। इस वजह से रोशनी कपूर को विदेश जाने से रोका गया है।

वहीं दूसरी ओर, आज रविवार की शाम सीबीआई ने राणा कपूर और DHFL के प्रोमोटर कपिल वाघवानी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सूत्रों के अनुसार यस बैंक ने DFHL को करीब 3,700 करोड़ रुपए कर्ज दिया था। उसके बाद DFHL ने 600 करोड़ रुपए कर्ज डीओआईटी को दिया। यह कंपनी राणा कपूर की बेटियों राधा कपूर और रोशनी कपूर के नाम है। इस दौरान यस बैंक ने RKW डेव्हलपर्स को भी 750 करोड़ का कर्ज दिया था। इस मामले में ईडी अन्य पांच हजार करोड़ के व्यवहार की भी जांच कर रही है।