Citroen Ami

Loading

नई दिल्ली. फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी Citroen ने अपनी Ami कार को लॉन्च कर दिया है। यह 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस कार को युवकों को ध्यान में रखकर बनाया है। इस कार को 14 वर्ष उम्र के बच्चे भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकेंगे। तो आइए जानते हैं इस अनोखी कार की कीमत और फीचर्स के बारें में…

फीचर्स
सबसे पहले बात करते हैं इस कार के फीचर्स की। इस कार की लंबाई 2410 mm, चौड़ाई 1390 mm और ऊंचाई 1520 mm है। इसमें 14 इंच का एलॉय व्हील और पैनारोमिक सनरूफ दिया गया है। इसका बॉडी पैनल डिज़ाइन काफी सिंपल रखा गया है। साइड विंडो मैन्युअल हैं। कार के साथ 6 कलर्ड अक्सेसरीज पैक्स उपलब्ध है, जिसके जरिए आप इसे नया लुक भी दे सकते हैं। वहीं इस कार में दो लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है।

यह कार 5.5 kWh की दमदार बैटरी और 6 kWh के इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। इसकी बैटरी चार्ज करने के लिए 220W सॉकेट दिया गया है, जो बैटरी को 3 घंटे में चार्ज कर देता है। फुल चार्जिंग पर यह कार 70KM तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 45km/h है।

कीमत
अब बात करते हैं इस कार के कीमत की। फ्रांस में इस इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल की कीमत 6000 यूरो (यानी लगभग 5.22 लाख भारतीय रुपए) है। कंपनी का दावा है कि, कार के लिए उन्हें करीब 1000 ऑर्डर्स मिल भी चुके हैं। कंपनी इस कार की होम डिलीवरी करेगी। इसके अलावा यह कार किराए पर भी उपलब्ध होगी।