Luxury car companies demand tax cuts in budget from government

    Loading

    नई दिल्ली: लग्ज़री कारों (Luxury Cars) की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से दुनियाभर की तमाम कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर है। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल भी भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसी की भरपाई करते ऑटो इंडस्ट्री इस वर्ष धीरे-धीरे इंडस्ट्री पटरी पर वापस लौट रही है। तो चलिए जानते हैं जल्द भारत में लॉन्च होने वाली लग्ज़री कारों के बारे में…  

    Mercedes Benz S Class 2021

    Mercedes-Benz-S-Class-2021

    मर्सिडीज दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इसका शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतरीन इंटीरियर लोगों को काफी आकर्षित करता है। यह एक सुपर लग्ज़री कार है, जो इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। यह  कार कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 1।50 से 2।50 करोड़ रुपये तक हो सकती है। 

    Aston Martin DBS Superleggera

    Aston-Martin-DBS-Superleggera

    ब्रिटिश कंपनी एस्टन मार्टिन स्पोर्ट्स कारों के निर्माण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। दुनियाभर में इसकी कारों की धूम है। इस कंपनी की DBS Superleggera इस साल देश में जून माह तक लॉन्च हो सकती है। बेहतरीन डिजाइन और दमदार इंजन से लैस इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। 

    BMW M3

    bmw-M3

    प्रसिद्ध जर्मन कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू जल्द ही अपनी कारों को भारतीय बाजार में पेश करने को तैयार है। BMW M3 इस वर्ष जून माह तक देश में लॉन्च की जा सकती है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 65 लाख रुपये रखी जा सकती है।  

    Land Rover Range Rover Sport 5.0 SVR

    Land-Rover-Range-Rover-Sport-5.0-SVR

    लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी लैंड रोवर भी भारत में अपनी कारें लॉन्च करने को तैयार है। कंपनी की Range Rover Sport 5।0 SVR दिसंबर महीने तक भारत में लॉन्च हो सकती है। इस लग्जरी कार में 4999 CC का दमदार इंजन लगाया गया है। इस 5 सीटर कार में बेहतरीन सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।