actor-salman-khan-share-unique-video-on-christmas-goes-viral

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने शुक्रवार को अपने फैंस को क्रिसमस (Christmas) के लिए खास मैसेज दिया है। सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया है। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) सजी हुई नज़र आ रही है। वहीं, क्रिसमस ट्री के सामने सितार, सारंगी और ढोल के माध्यम से ‘जिंगल बेल्स’ बजाया जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा,  ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई…सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।’ सलमान के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए सलमान को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कि, 27 दिसंबर को सलमान खान (Salman Khan) का जन्मदिन है। वहीं, इसी दिन बिग बॉस 14 का ‘वीकेंड का वार’ होता है।