आधी रात को शिव मंदिर पहुंचीं आलिया भट्ट, ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर भी साथ आए नजर

हाल ही में आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

    Loading

    Alia Bhatt reached the temple to worship Mahadev: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) के खास पर्व पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हर हर महादेव का जप करते हुए शिव का जलाभिषेक किया। इसकी तस्वीरें कुछ सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की थी। इस दौरान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी शिव मंदिर के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उनके साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्ट अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) भी नजर आए। 

    शिव भगवान की आराधना करने के बाद अलिया जब अयान मुखर्जी के साथ मंदिर के बाहर आई तब उन्होंने मास्क निकालकर मीडिया को तस्वीरें खिचवाने का मौका दिया। इसके साथ ही अयान इस दौरान पैपराजी को गुजारिश करते दिखाई दिए कि ‘आप सभी मास्क पहनले और सुरक्षित रहें।‘ पैपराजी ने इस दौरान आलिया को भी सवाल किया कि ‘उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्या मांग?’ इसके जवाब देते हुए अदाकारा ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘मैंने भगवान से स्पेशल विश मांगी है और मैं आपको नहीं बता सकती।‘ 

    आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by INSTA_BH_WOOD (@insta_bh_wood)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by HimanshuAggarwal (@himanshuaapn)

    बता दें, हाल ही में आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद जब यह खबर मीडिया में आई तो खलबली मच गई। खैर, रणबीर अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे है और होम क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं।