alia-bhatt-performed-genda-phool-and-jalebi-bai-at-best-friend-rhea-khurana-wedding

हाल ही में आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। आलिया (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में आलिया (Alia Bhatt) अपने फ्रेंड्स के साथ रैपर बादशाह के सुपरहिट गाना ‘गेंदा फूल’ (Genda Phool) पर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया ‘जलेबी बाई’ (Jalebi Bai) पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    आलिया(Alia Bhatt)  इस समय अपनी बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना (Rhea Khurana) की शादी के फंक्शन को एन्जॉय कर रही हैं। इस शादी समारोह से आलिया का लुक वायरल हो रहा है। यह वीडियो रिया खुराना के संगीत फंक्शन हैं। इस वीडियो में आलिया अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो मेंआलिया पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by FAN GIRL 💫 (@aliabhatt_fantasy)

    इसी दौरान आलिया (Alia Bhatt) की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। इस तस्वीर में आलिया अपनी सहेली के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में आलिया अपनी गर्लगैंग के साथ दिख रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia bhatt ☀️ (@aliabhatttt8)

    आलिया (Alia Bhatt) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ में भी दिखाई देने वाली हैं।इस फिल्म के अलावा आलिया, रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ नजर आएंगी।