amitabh-bachchan-mumbai-indians-win-ipl-2020-title

हाल ही में बिग बी (Amitabh Bachchan) ने आईपीएल 2020 में जीती टीम मुंबई इंडियंस की जीत पर ख़ुशी जाहिर की है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा वह फैंस के साथ अपनी बातें भी शेयर करते हैं। हाल ही में बिग बी (Amitabh Bachchan) ने आईपीएल 2020 में जीती टीम मुंबई इंडियंस की जीत पर ख़ुशी जाहिर की है।

बिग बी (Amitabh Bachchan) ने मुंबई इंडियंस की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। बिग बी (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुंबई इंडियंस की जीत एक अपरिवर्तीत घटना है। इस घटना को बदलना असंभव है।’ सोशल मीडिया पर बिग बी (Amitabh Bachchan) का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 (IPL 2020) वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हराया। इसके साथ मुंबई इंडिंयस पांचवी बार चैम्पियन बनी है। दुबई में खेले गए फाइनल में, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के अर्धशतकों ने मुंबई को 157 रनों का टारगेट दिया था। इसके बाद मुंबई ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को करारी शिकस्त दी।