Actor Arjun Rampal
Photo: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का जन्म  26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में अपनी पढ़ाई की थी। 

अर्जुन (Arjun Rampal) ने मॉडलिंग करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 1994 में सोसायटी फेस ऑफ द ईयर चुना गया था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया था,तब उन्हें काफी डर लग रहा था। उन्होंने डर की वजह से साथ में वॉक कर रही पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया का हाथ पकड़ लिया था।

बता दें कि अर्जुन (Arjun Rampal) ने जिस मॉडल का हाथ पकड़ा था। उसी मॉडल के साथ पूरी ज़िंदगी रहने का फैसला लिया। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हॉस्टल के दिनों में वह अपने कमरे में मेहर का पोस्टर लगाया करते थे। उन्हें लगता था कि अगर पत्नी हो तो ऐसी हो।इसके बाद साल 1998 में अर्जुन ने  मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं। लेकिन, शादी के 21 साल बाद यह कपल अलग हो गया। अर्जुन और मेहर ने साल 2019 में तलाक ले लिया। अर्जुन (Arjun Rampal) की दोनों बेटियां मायरा और महिका अपनी मां के साथ रहती हैं। 

वहीं, मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन(Arjun Rampal)  का नाम साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ जुड़ा। यह दोनों एक साथ रहते हैं।  साल 2019 जुलाई महीने में अर्जुन और गैब्रिएला माता-पिता बने। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

अर्जुन (Arjun Rampal) ने साल 2001 में रिलीज़ हुई ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन, साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से पहचान मिली थी। इस फिल्म में अर्जुन (Arjun Rampal) विलेन के किरदार में नज़र आये थे। इस फिल्म के बाद अर्जुन साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म  ‘रॉक ऑन’ में नज़र आये थे।  इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

हाल ही में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का नाम ड्रग्स केस से भी जुड़ा था। दरअसल, एनसीबी की टीम ने बीते दिनों अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर पर छापा मारा था। वहीं इस मामले में अर्जुन और गैब्रिएला दोनों को ही पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।