चेतन भगत ने कोरोना पर किया विश्लेषण, लोगो ने कहा- तुम किताब लिखो….

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण खौफ का माहौल बन गया है। इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। लेकिन, अब यह वायरस धीरे धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल रहा है। इस वायरस से दुनिया भर में कई लोगो की

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण खौफ का माहौल बन गया है। इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। लेकिन, अब यह वायरस धीरे धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल रहा है। इस वायरस से दुनिया भर में कई लोगो की मौत हो रही है। कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार ने भी देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागु कर दिया है। इसी बीच मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट शेयर की है। इसमें दुनिया भर वायरस से संक्रमित लोगो की जानकरी दी है।

मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपने ट्विटर पर एक लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में दुनियाभर के कोविड-19 से संक्रमित लोगो की जानकारी दी है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए चेतन भगत ने लिखा, यह दिन का मेरा चार्ट है ,कोरोना मामले बनाम तापमान।इसमें चेतन भगत ने 14 देशो के तापमान और कोरोना से संक्रमित लोगों की जानकारी दी है। 
 
 बता दे कि,चेतन भगत अपने इस ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है। सोशल मीडिया पर लोग उनको लेखक से डॉक्टर बनने की बात कर रहे है।

 
आपको बता दे की, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस पर अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगो संख्या 532,816 हो गयी है। वही भारत में कोविड-19 के 727 मामले सामने आये है। उनमे से 42 मरीज ठीक हो चुके है, तो 20 की मौत हो चुकी है।