choreographer-punit-pathak-announced-wedding-date-with-fiance-nidhi

पुनीत (Puneet Pathak) और निधि ने अगस्त 2020 में सगाई की थी।

Loading

मुंबई. मशहूर कोरियोग्राफ़र पुनीत पाठक (Punit Pathak) जल्द ही अपनी मंगेतर निधि मुनि सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पुनीत (Punit Pathak) और निधि ने अगस्त 2020 में सगाई की थी। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब उन्होंने शादी की डेट बताई है।

पुनीत (Punit Pathak) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने  अपनी शादी की तारीख लिखी है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी, एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी, 11/12/2020 को हमारी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है, तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का एक खूबसूरत चैप्टर।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punit J Pathak (@punitjpathakofficial)

मालूम हो कि पुनीत (Punit Pathak) के अलावा उनकी मंगेतर निधि मुनि सिंह ने भी सोशल मीडिया पर शादी की डेट बताई है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,  ‘11.12.2020 सात जन्मों की ये पहली डेट है, पुनीत।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Moony Singh (@nidhimoonysingh)

हाल ही में पुनीत (Punit Pathak) और निधि, अपने दोस्त आदित्य नारायण की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। रिसेप्शन में दोनों ने काफी एन्जॉय किया। पुनीत (Punit Pathak) के वर्क फ्रंट की बात करें तो, कोरियोग्राफ़र खतरों के खिलाड़ी 9 के विनर रह चुके है। इसके अलावा उन्होंने ABCD, नवाबजादे, जैसे कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी थी।