euphoria-lead-singer-palash-sen-tests-positive-for-covid-19

सिंगर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

    Loading

    मुंबई. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने आतंक मचा दिया है। कोरोना पिछली बार से ज्यादा खतरनाक हो गया है। आम लोगों के अलावा बड़े स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ  रहे हैं। इसीबीच खबर मिली है कि, मशहूर बैंड ‘यूफोरिया’ (Euphoria) के लीड सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि, पलाश सेन ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। इसके बाद वह पॉजिटिव पाए गए है। 

    सिंगर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पलाश (Palash Sen) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘हेलो, आज के दिन अच्छी खबर नहीं है मगर मैंने इस दिन को नई लड़ाई के साथ शुरू किया है। बदकिस्मती से मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं और अपने घर में क्वॉरेंटाइन हूं। मैं इस रोजाना की दवा, आराम, योगा, आयुर्वेद, ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर, म्यूजिक और डांस के साथ इस बीमारी से लड़ रहा हूं। जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे प्रार्थना है कि अपना टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट कर लें। यह तब हुआ है जबकि हाल में मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी। ‘

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Palash Sen (@instadhoom)

    55 वर्षीय सिंगर पलाश सेन(Palash Sen) खुद भी डॉक्टर हैं। उन्होंने कोरोना के बारे में आगे लिखा, ‘इस कोरोना की मजाल तो देखो, डॉक्टर पर हमला? कोई नहीं, बहुतों को फेस किया है तो इसको भी कर लूंगा।’

    बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में अक्षय कुमार, आमिर खान, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विकी कौशल, परेश रावल, सतीश कौशिक जैसे कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं।