फातिमा सना शेख का बड़ा खुलासा, कहा- 3 साल की उम्र में हुई मॉलेस्ट

Loading

मुंबई: बॉलीवुड की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। उनके इस खुलासे ने सबको चौका दिया है। छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली फातिमा फिल्म दंगल के बाद हर घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन अब एक इंटरव्यू में फातिमी ने अपनी आपबीती बताते हुए एक खुलासा किया हैं।

वेब पॉर्टल पिंकविला को दिए इंटरव्यू में फातिमा ने बताया कि जब वो महज 3 साल की थी तब उनका शोषण किया गया था। फातिमा ने आगे कहा कि, ये ऐसी जंग है, जो हम लोग रोज लड़ते हैं। हर औरत और हर अल्पसंख्यक को ये लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसके बावजूद मुझे लगता है कि हमारा भविष्य बेहतर है।

इसके अलावा इस इंटरव्यू में फातिमा ने इंडस्ट्री में शोषण के बारे में बताया उनका कहना है कि, “मैंने ऐसे लोगों का सामना किया, जो मुझे बताते थे कि काम केवल सेक्स के सहारे ही मिल सकता है। यह मेरे साथ भी हुआ है। मुझे जो जॉब मिलनी चाहिए थी, वो किसी और को दे दी गई। इसकी वजह मुझे नहीं पता। पर मुझे इतना पता है कि यह सभी लोग झेल रहे हैं। सेक्सिज्म हर इंडस्ट्री में है और यह सच है।”

फातिमा पहली ऐसी स्टार नहीं हैं जो बचपन में मॉलेस्ट हुई हैं। इससे पहले भी कई फिमेल सेलिब्रिटीज ने बचपन में खुद पर हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर मीडिया में बात शेयर की हैं।

पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्काे शंकर ने भी एक बार खुलासा किया कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। इस घटना से उन्हेंर मानसिक और भावनात्माक तौर पर भी चोट पहुंची थी। 

कल्कि केकलिन ने पूरी दुनिया को अपने यौन शोषण की खबर से चौंका दिया। कल्कि ने एक इंटरव्यू। में खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था।

वहीं सोफिया हयात भी 10 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। उनके एक अंकल ने उनका यौन शोषण किया था।