होली विशेष : इस अनोखे अंदाज में फ़िल्मी सितारें मनाते है होली, देखें वीडियो

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सारे त्यौहार बड़े पैमाने पर मनाते है।इन में होली का त्यौहार बेहद लोगो का पसंदीदा होता है।इस दिन सितारें अपना स्टारडम छोड़कर फुल तो मस्ती के मूड में होते है। क्या

Loading

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सारे त्यौहार बड़े पैमाने पर मनाते है।इन में होली का त्यौहार बेहद लोगो का पसंदीदा होता है।इस दिन सितारें अपना स्टारडम छोड़कर फुल तो मस्ती के मूड में होते है। क्या बड़ा क्या छोटा सरे सितारे बच्चे की तरफ होली के रंग में रंग जाते है।गुलाल खेलना, रंग लगाना, पानी के टैंक में मस्ती करना बेहद आम बात हो गयी है, ऐसा ही कुछ हमारे सितारें भी करते है।आइए, होली के रंगीन त्यौहार पर जानते है ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में….. 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कपूर फॅमिली को कौन नहीं जानता। इस फॅमिली का छोटा भी प्रोग्राम काफी ग्रैंड होता है।कहते है न जितनी बड़ी फॅमिली उतना बड़ा जश्न। ऐसा ही कुछ कपूर फॅमिली ने साल 1988 में किया था।साल 1988 में कपूर फॅमिली ने पहली बार आर के स्टुडिओ में होली मनाई थी।यह होली उनकी पहली और आखिरी थी।क्यों की उसी साल यानि 2 जून 1988 को राज कपूर का निधन हो गया।इसके बाद आज तक कपूर फॅमिली में होली का कोई बड़ा जश्न मनाया नहीं जाता ।   

बॉलीवुड किंग खान भी होली मनाने में किसी से काम नहीं है।यह बात उन दिनों की है जब शाहरुख़ खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया था उस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर शुभाष घई के घर होली का बड़ा जश्न मनाया जाया करता था।इस जश्न में बॉलीवुड के सरे बड़े छोटे स्टार्स मौजूद रहते थे।ऐसी ही एक होली पार्टी में शाहरुख़ खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे।उस दिन शाहरुख़ और गौरी ही पार्टी की शान बन गए थे।इस कपल ने 30 मिनिट तक डांस करते हुए सबका दिल जित लिया।साथ ही होली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया था। 

 बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा भी हर साल अपनी फॅमिली के साथ होली का जश्न मनाते है।हालांकि, गोविंदा होली का त्यौहार बड़े पैमाने पर नहीं मनाते। लेकिन, इस दिन वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा संग होली सेलिब्रेट करते है। इस दिन वो अपने फैंस और करीबी दोस्तों के साथ भी गुलाल खेलकर होली मनाते है। 
 

बॉलीवुड में सबसे फुर्तीले एक्टर रणवीर सिंह भी होली जैसे मस्ती के त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते है। वह अपने फैंस के साथ मस्ती करते हुए होली का जश्न मनाते है।
 

बॉलीवुड के आलराउंडर फरहान अख्तर हर साल होली का त्यौहार बड़े पैमाने पर मानते है।उनके घर पर हर साल होली की पार्टी होती है।इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारें और उनके करीबी दोस्त भी मौजूद होते है।फरहान अपने पिता जावेद अख्तर माँ शबाना आजमी और गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ होली का जश्न मनाते है।
 

 
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रजा मुराद भी होली मनाने में किसी से कम नहीं है।रजा मुराद भी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गुलाल खेलकर होली का त्यौहार मनाते है।रजा मुराद ने 90 के दशक में बेहतरीन काम करके लोगो के दिल में जगह बनाई है।रजा मुराद ने बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज एक्टर के संग काम किया है।
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर पर भी हर साल होली का त्यौहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दिन अमिताभ बच्चन की पूरा परिवार उनके साथ होली के रंग में रंग जाते है।