forever-love-story-riteish-deshmukh-and-genelia-dsouza-appear-romance

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक हैं। रितेश और जेनेलिया ने एक साथ फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा और इस फिल्म ने उन्हें जीवन साथी बना दिया। रितेश और जेनेलिया की शादी को अब 8 साल हो चुके हैं।

हाल ही में रितेश (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया (Genelia Dsouza) का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फैंस से काफी लाइक्स मिल रहे हैं। एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रीतेश और जेनेलिया रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया (Genelia Dsouza)ने लिखा, ‘फॉरेव्हरवाली लव्ह स्टोरी’। इस वीडियो को फैंस से काफी लाइक्स मिल रहे हैं। वीडियो को एक घंटे में एक लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं।  

जेनेलिया (Genelia Dsouza) और रितेश (Riteish Deshmukh) की लव स्टोरी फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग से शुरू हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई थी। शूटिंग के बाद मुंबई लौटने पर दोनों एक दूसरे को काफी मिस करते थे। दोनों को पता ही नहीं चला कि वह कब एक दूसरे से प्यार कर बैठे। इसके बाद 3 फरवरी 2012 को वह शादी के बंधन में बंध गए। अब रितेश और जेनेलिया को दो बेटे हैं, जिनका नाम रियान और राहिल है।