kangana-ranaut-hand-lap-mahesh-bhatt-viral-picture-created-sensation

कंगना (Kangana Ranaut) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Loading

मुंबई. पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में एक के बाद एक विवाद शुरू हो गए है। इंडस्ट्री दो हिस्सों में बट गई है। कभी नेपोटिज्म को लेकर तो कभी मूवी माफ़िया पर बहस शुरू हो जाती है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा है।इसी बीच अब कंगना (Kangana Ranaut) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें वह महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ नज़र आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, लोगों को निर्देशक महेश भट्ट पर निशाना साधा है।कंगना (Kangana Ranaut) शुरू से ही नेपोटिज्म के चलते करण जौहर जैसे अन्य लोगों पर आरोप लगाती रही हैं।हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना (Kangana Ranaut) और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की यह वायरल फोटो शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘सुशांत केस में नया मोड़ आया’।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sushant ke case me naya mode aaya😂😂😂😂

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

इस दौरान सुशांत की मौत के मामले में महेश भट्ट से पुलिस ने पूछताछ की।इस घटना के बाद लोगों ने आलिया भट्ट की आलोचना की।आलिया भट्ट को नेपो किड्स भी कहा गया।कंगना ने बॉलीवुड की अंदर की कहानी बताकर खलबली मचा दी थी।यह पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ने कंगना पर निशाना साधा है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Aa gayi madam MUMBAI jo inke leye POK hai. Hamare leye MUMBAI meri jaan hai.

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और कंगना रनौत को भिखारी कहा था । इतना ही नहीं, उसने कहा, “अगर मुंबई पीओके की तरह लगता है, तो आप यहां वापस क्यों आए?” राखी सावंत ने कहा कि कंगना को हिमाचल में अपने घर पर रहना चाहिए था।राखी सावंत ने इसमें कंगना के बारे में कई बातें की हैं।इससे पहले राखी सावंत ने एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि कंगना के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह अच्छा हो रहा है।