kangana-ranaut-slams-anurag-kashyap-and-said-rape-accused-roaming-free

अब कंगना ने एक बार फिर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा अपने बेबाक बयानों के वजह से सुर्ख़ियो में रहती हैं। हाल ही में कंगना (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर निशाना साधा हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहल्रे एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कंगना ने अनुराग की क्लास लगाई थी।अब कंगना ने एक बार फिर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा है।  

कंगना (Kangana Ranaut) ने अपने पहले ट्वीट में साहिल चौधरी से जुड़े एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुंबई में ये क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई दुनिया के सबसे नाकारा मुख्यमंत्री और उनकी टीम से सवाल भी नहीं पूछ सकता है? वे हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घरों को तोड़ देंगे और हमें मार देंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह कौन है?#istandwithsaahilchoudhary’।

कंगना (Kangana Ranaut)नेअगले ट्वीट में लिखा, ‘किसी शख्स ने साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी, क्योंकि उसने महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया था, जो कि उसका लोकतांत्रिक अधिकार था। इसके बाद साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया। लेकिन कई दिनों पहले #पायल घोष ने #अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन वो आजाद घूम रहा है। कांग्रेस पार्टी क्या है ये सब?’

बता दें कि साहिल चौधरी एक यूट्यूबर है। मुंबई पुलिस ने हाल ही में उसे ‘वल्गर’ भाषा में एक वीडियो अपलोड करने के लिए गिरफ्तार किया है। साहिल का पूरा नाम प्रदीप चौधरी है। साहिल हरियाणा का रहने वाला है। साहिल को सोमवार को मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक महिला वकील ने साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  वहीं, सोशल मीडिया पर साहिल की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर मांग उठने लगी।