कोरोना : कनिका कपूर तीसरी बार भी पाई गयी पॉजिटिव

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोगों के दिल में डर बैठ गया है। लोग घर में रहकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे है। आम जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में रहकर खुद का ध्यान रख रहे है।

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोगों के दिल में डर बैठ गया है। लोग घर में रहकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे है। आम जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में रहकर खुद का ध्यान रख रहे है। इसी बिच खबर मिली कि, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी है। इसके बाद कनिका कपूर का और 2 बार टेस्ट टेस्ट हुआ था, इनदोनो टेस्ट में कनिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च यानि कल कनिका कपूर का लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कोविड-19 टेस्ट हुआ था। इस टेस्ट में कनिका फिर से पॉजिटिव पाई गयी। कनिका का यह तीसरी बार टेस्ट किया गया था। इससे पहले रविवार यानि 22 मार्च को कनिका का दूसरी बार टेस्ट किया गया। इसमें भी वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गयी।

इस मामले में संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर डॉ। आर के धीमान ने कहा कि, जब तक कनिका की 2 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती, तब तक उनका इलाज चलता रहेगा। आपको बता दे कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से मुंबई आई थी। इसके बाद वह लखनऊ में एक पार्टी में भी शामिल हुई थी। इस पार्टी में कनिका कई लोगो से मिली थी।