kareena-kapoor-khan-will-write-a-book-on-pregnancy-experiences

अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वह प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब लिखने की तैयारी में हैं। प्रकाशक जगरनॉट ने रविवार को यह जानकारी दी। “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी। अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की। 

करीना (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर किताब का फर्स्ट पेज शेयर करते हुए लिखा,“आज सभी भावी मांओ के लिए “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में लेकर आएंगे।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

40 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए। इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी।