kartik-aaryan-starts-shooting-for-upcoming-project-dhamaka-shares-glimpse-of-worried-mom

कई महीनों के बाद कार्तिक (Kartik Aaryan) ने एक बार फिर अपने काम की शुरुआत कर दी है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी एक्टिंग और मस्ती मज़ाक करने का अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आता है। लॉकडाउन के दौरान भी कार्तिक (Kartik Aaryan) ने अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया।

अब कई महीनों के बाद कार्तिक (Kartik Aaryan) ने एक बार फिर अपने काम की शुरुआत कर दी है। कार्तिक (Kartik Aaryan)अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। शूटिंग के लिए जाने से पहले उन्होंने अपने घर से एक तस्वीर शेयर की है। 

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भगवान के पास हाथ जोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी मां पर फोकस है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक (Kartik Aaryan) की मां मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उनकी आखों में एक डर भी नज़र आ रहा है। कार्तिक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने अपनी मां की चिंता के बारे में भी बताया। 

कार्तिक (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘धमाका'(Dhamaka) राम माधवानी के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। जो कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर रिपोर्ट‍िंग करता है।