बर्थडे स्पेशल : फ़िल्मों से ज़्यादा इन बातों के लिए सुर्खियों में रहीं महिमा चौधरी

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'परदेस' से लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘परदेस’ से लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं। महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में महिमा चौधरी(Mahima Chaudhry) को काफी पसंद किया गया। लेकिन, इस फिल्म के बाद महिमा अपने करियर में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। पिछले कुछ सालो से महिमा इंडस्ट्री से दूर हैं। 

आज महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) का जन्मदिन हैं। लेकिन, शायद कुछ ही लोगों को पता होगा कि महिमा का असली नाम ऋतू है। महिमा (Mahima Chaudhry) ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत ऋतू चौधरी के नाम से की थी। इसके बाद सुभाष घई (Subhash Ghai) ने महिमा  को अपनी फिल्म परदेस में कास्ट किया। इसके साथ घई (Subhash Ghai)ने महिमा का नामकरण भी किया। परदेस फिल्म से पहले महिमा एक विज्ञापन में नज़र आई थी। इस विज्ञापन में महिमा को देखकर सुभाष घई (Subhash Ghai)ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्ट करने का फैसला कर लिया। 

बॉलीवुड में ही नहीं महिमा (Mahima Chaudhry) ने अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। फ्लॉप करियर, शादी के पहले मां बनना, लिएंडर पेस के साथ अफेयर के कारण महिमा (Mahima Chaudhry) सुर्खियों में रहीं।सुभाष घई (Subhash Ghai) ने महिमा को पहला ब्रेक दिया। लेकिन महिमा ने सुभाष घई (Subhash Ghai) पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि महिमा (Mahima Chaudhry) और सुभाष घई के बीच एक समझौता हुआ था। जिसके अनुसार, महिमा को 5 सालों में सुभाष घई (Subhash Ghai) की 3 फ़िल्मे करनी थीं। अन्यथा, महिमा को अपनी कमाई का 35 प्रतिशत घई को देना होगा।

यह समझौता बाद में महिमा (Mahima Chaudhry) और सुभाष घई के बीच विवाद का कारण बन गया। एक ओर, सुभाष घई ने महिमा को विदेश में परफॉर्म  करने से रोका। वहीं दूसरी ओर, महिमा (Mahima Chaudhry) ने घई पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ ‘ताल’ में ऐश्वर्या को अपनी जगह लेने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, इसके बाद महिमा ने सुभाष घई पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया।

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने साल 2006 में मुंबई के आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की। शादी के कुछ ही महीनों बाद महिमा ने एक बच्ची को जन्म दिया। खबरों के मुताबिक, महिमा (Mahima Chaudhry) शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। लेकिन अब महिमा बॉबी से अलग हो गई है। साल 2013 में, बॉबी और महिमा अलग हो गए। अब महिमा सिंगल मदर हैं। बॉबी से अलग होने के बाद महिमा ने अपने खर्चों को चलाने के लिए एक रियलिटी शो किया। वह कई इवेंट्स में जाने लगी। इससे बॉलीवुड में उनका करियर खत्म हो गया। एक बार महिमा ने कहा कि “रियलिटी शो करना उनकी गलती थी।”  

महिमा (Mahima Chaudhry) ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर आरोप लगाए थे। इस बात से वह एक बार फिर सुर्खियों में आई थी। दरसअल, साल 2005 में लिएंडर पेस और महिमा (Mahima Chaudhry) रिलेशनशिप में थे। लेकिन, इसी दौरान संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के साथ लिएंडर की नजदीकियां बढ़ गई थीं। बाद में लिएंडर ने रिया से शादी कर ली। लेकिन, उन दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चला। रिया और लिएंडर अलग हो गए। महिमा (Mahima Chaudhry) को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने लिएंडर पेस के साथ ब्रेकअप कर लिया। 

महिमा (Mahima Chaudhry) ने बाद में लिएंडर पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। महिमा (Mahima Chaudhry) ने कहा था कि “लिएंडर एक महान टेनिस खिलाड़ी हैं, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में अच्छे नहीं हैं। मुझे यह जानकर शॉक लगा कि उनकी लाइफ में एक और महिला थी। उनके जाने से मेरे जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके विपरीत, मैं पहले से कहीं अधिक सक्षम हूं।”