Marathi actor Avinash Kharshikar dies

परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 68 वर्ष के थे।

Loading

ठाणे (महाराष्ट्र). प्रख्यात मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर (Avinash Kharshikar)का बृस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण यहां निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 68 वर्ष के थे।

फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और नाटकों में अपनी हास्य भूमिकाओं को लेकर वह जाने जाते थे। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खर्शीकर को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।