इसी बीच मिलिंद (Milind Soman) ने सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है।
मुंबई. फिटनेस फ्रीक और मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मिलिंद (Milind Soman) अपनी न्यूड तस्वीर के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच मिलिंद (Milind Soman) ने सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है।
हाल ही में मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने आंखों में काजल और खूबसूरत नोज़ पिन पहनी हुई है। इसके साथ ही मिलिंद (Milind Soman) के चेहरे के बाईं तरफ ढ़ेर सारा सिंदूर लगा हुआ है।
मिलिंद (Milind Soman) ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”मुंबई के निकट कर्जत में पिछले कुछ दिन बिताए, अब चेन्नई जा रहा हूं। मैं जानता हूं कि ये पवित्र चीज नहीं है लेकिन जब आपको अभिनय करने का मौका मिलता है तो आपको सवाल पूछने का वक्त और जगह नहीं मिलती है।” मिलिंद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
मिलिंद (Milind Soman) ने हाल ही में अपना 55 वां जन्मदिन मनाया और उसी दिन उन्होंने गोवा में समंदर किनारे पर अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के बाद वह विवादों में फंस गए हैं और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।