बॉलीवुड सेलेब्स ने मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, फिर मिला यह जवाब

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते पुरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन में आम जनता घर पर बंद है, लेकिन, देश की पुलिस दिन रात काम कर रही है। बता दे कि, देश में सबसे ज्यादा कोविड 19 के मरीज

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते पुरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन में आम जनता घर पर बंद है, लेकिन, देश की पुलिस दिन रात काम कर रही है। बता दे कि, देश में सबसे ज्यादा कोविड 19 के मरीज महाराष्ट्र में है। खास बात यह है की राज्य के मुंबई शहर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग पाए गए है। ऐसे में मुंबई पुलिस अपनी जी-जान लगाकर अपना काम कर रही है। मुंबई पुलिस की इस कोशिश की बॉलीवुड सेलेब्स ने तारीफ की है। साथ ही उनको शुक्रिया भी कहा है। सेलेब्स के इस मैसेज पर अब मुंबई पुलिस ने अनोखे तरीके से जवाब दिया है।

यह भी पढ़े : क्वारंटाइन में तारक मेहता के अय्यर कर रहे है यह काम, देखें वीडियो

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर मुंबई पुलिस ने लिखा, "दिल छू लेने वाले इस मैसेज के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। हम ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि इस लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं। इससे भी बड़ी आर्मी है मुंबइकर्स की, जो सब कर रहे हैं- अपने घरों से। पूरी मुंबई हमारे साथ है। और इसके लिए, दिल से शुक्रिया मुंबइकर्स। "

अक्षय कुमार के अलावा, मुंबई पुलिस ने अन्य सेलेब्स को भी फ़िल्मी अंदाज में जवाब दिया है। मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट को कहा, “मुंबइकर्स, हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी आलिया की इस सलाह के साथ ‘राजी’ होंगे कि बेवजह किसी ‘गली’ में नहीं जाएं और ‘डियर जिंदगी’ का खयाल रखें!!”

इसी बीच आयुष्मान खुराना ने मराठी में मुंबई पुलिस को थैंक्यू कहा था। इस मैसेज के जवाब में मुंबई पुलिस ने लिखा, "शुक्रिया ‘विकी’! हम मुंबइकर्स को ‘ज्यादा सावधान’ रखने के लिए सब करेंगे। " आयुष्मान खुराना ने ‘विकी डोनर’ फिल्म के साथ डेब्यू किया था।

इसके बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को रिप्लाई करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, "शहर में जल्द नॉर्मल्सी आए- और वो भी ‘धूम’ के साथ, इसके लिए ‘एसीपी जय दीक्षित’ का रूट ले रहे हैं। सभी मुंबइकर बेवजह बाहर जाने के लिए ‘दस बहाने’ न बनाएं। "

शाहिद कपूर को जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, "सबसे ‘शानदार’ सपोर्ट जो मुंबइकर्स दे सकते हैं, वो है घरों में रहना। और प्लान बनाए कि लॉकडाउन के बाद ‘जब वी मीट’ तो हम क्या करेंगे। "

एक्टर रिचा चड्ढा, टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा। आपको बता दे कि, मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पुलिस अफसर बता रहे हैं कि अगर अभी वो भी आम जनता की तरह ड्यूटी की बजाय घर पर होते तो क्या करते। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन बहुत लंबा है? सोचिए हम क्या करते, अगर हम घर पर होते तो?"