मुंबई: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terrance Lewis) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल यह वीडियो शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ ( India’s Best Dancer) के सेट का है. जिसमें शो की जज बनी बॉलीवुड दिवा और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi)को शो के एक अन्य जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस गलत तरीके से छूते दिखाई दे रहे हैं.
टेरेंस लुईस, नोरा फतेही के हिप्स पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर टेरेंस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो 12 सितंबर को चैनल पर प्रसारित हुए शो का बताया जा रहा है। जिसमें वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर पहुंचे थे। इसी दौरान जब शो के तीनों जज उन्हें वेलकम करने के लिए झुक रहे थे तो टेरेंस ने नोरा के पीछे हाथ मार दिया। हालांकि तब नोरा बिल्कुल नॉर्मल रहीं और उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया।
लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में है. कई यूजर्स ने कहा कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है। जबकि कुछ ने इस बात पर सवाल उठाए कि नोरा ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। वहीं कुछ ने वीडियो की असलियत पर ही सवाल उठा दिए।
Pehle maine socha galti se bhi ho sakta hai.. Par agar galti se aapka haath kisi ko lagta hai toh spontaneous response mein aap sorry kehte hain. That didn’t happen.
— Dr. Vinayak Dubey (@vinayvaani) September 27, 2020
इस यूजर ने लिखा, ‘पहले मैंने सोचा गलती से भी हो सकता है… पर अगर गलती से आपका हाथ किसी को लगता है तो तुरंत प्रतिक्रिया में आप सॉरी कहते हैं। यहां ऐसा नहीं हुआ।’
Agar haat galtisebhi laga yesa kaha jaye, to aap pehale dekhiye ki pranam karate samay dono haat eksaath move karate hain aur haat sidhe anechahiye usaka haath tedha kese aa gaya,?
— Shweta Rokade (@ShwetaRokade4) September 26, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर हाथ गलती से भी लगा,ऐसा कहा जाए तो आप पहले देखिये कि प्रणाम करते समय दोनों हाथ एक साथ मूव करते हैं और हाथ सीधे आने चाहिए उसका हाथ टेढ़ा कैसे आ गया? ‘
Nora fatehi se bhi kya accept kar sakte hai…She’s belong to #Bullywood
— Deepali Rajput Bagwe (SSR brought me here) (@RajputBagwe) September 27, 2020
एक यूजर ने लिखा, ‘नोरा फतेही से भी क्या उम्मीद कर सकते हैं… वो बुलिवुड से ताल्लुक रखती है।’
Ek hi thaali ke chatte batte…
No one seems clean
— Ranjit Maniktala (@RanjitManiktala) September 27, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक ही थाली के चट्टे-बट्टे… कोई साफ सुथरा नजर नहीं आता।’
She is a Canadian citizen on work visa. People like that useless perverts gives her work. If she starts complaining, nobody would give her work. She won’t be on any reality shows as judge, host, contestant or anything. I believe as long as she is getting work,she will keep quite.
— DarkKnight (@iamshinerk) September 27, 2020
एक अन्य ने बताया, ‘वो कनाडाई नागरिक है और वर्क वीजा पर है। इसके जैसे विकृत लोग ही उसे काम देते हैं। अगर वो शिकायत करना शुरू कर दे तो कोई उसे काम नही देगा। वो किसी रियलिटी शो में जज, होस्ट, कंटेस्टेंट या किसी अन्य रूप में नहीं दिखाई देगी। मुझे लगता है कि जब तक उसे काम मिल रहा है वो चुप रहेगी।’
जैसा कि आप जानते हैं कि इस शो में नोरा फतेही की एंट्री शो की अन्य जज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के कोरोना संक्रमित होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर (Geeta Kapoor) और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया। शुरुआत में नोरा को सिर्फ दो 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया था, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद भी मलाइका के आराम करने की वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।