priyanka-chopra-shares-video-of-her-mother-talking-about-the-day-when-she-crowned-miss-world

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था। इस खास दिन को 20 साल हो गए हैं। अब प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर उन खास लम्हों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी मां की सबसे बड़ी चिंता उनकी पढ़ाई को लेकर थी। 

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इस तस्वीर को सोचिये,मैं सिर्फ 18 साल की हो गई और मिस वर्ल्ड जीता!! जब मैं अंत में मंच पर सभी अराजकता के बीच अपने माता-पिता के साथ फिर से जुड़ गया, तो पहली बात मेरी माँ ने मुझसे कहा “बेब, क्या होने जा रहा है आपकी पढ़ाई?” 

इस वीडियो में प्रियंका (Priyanka Chopra) के सर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज रहा है। वीडियो में ताज पहनते हुए प्रियंका (Priyanka Chopra) के चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। इसके बाद उनकी मां और प्रियंका (Priyanka Chopra) दोनों उन पलों को याद करती हुई नज़र आ रही हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग प्रियंका (Priyanka Chopra) के वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।