बर्थडे स्पेशल : इस फिल्म से रातोरात स्टार बने थे संजय कपूर

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपूर परिवार के बेटे एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Loading

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपूर परिवार के बेटे एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पिता का नाम सुरिंदर कपूर था,  जोकि खुद फिल्म निर्माता थे। सुरिंदर कपूर को 3 बेटे थे। जिनके नाम बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजीव कपूर हैं।इन तीनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। बोनी कपूर और अनिल कपूर तो कामयाब हुए।लेकिन, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।तो आइये आज संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।  

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने साल 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।इस फिल्म में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के साथ एक्ट्रेस तब्बू नज़र आई थी।  लेकिन, कई सालों के बाद इस फिल्म को रिलीज़ किया गया जिसका असर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर पड़ा।इसके बाद संजय कपूर फिल्म ‘राजा’ में नज़र आए।  इस फिल्म में संजय (Sanjay Kapoor) के साथ माधुरी दीक्षित नज़र आई थीं।संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से संजय कपूर (Sanjay Kapoor) काफी पॉपुलर हो गए थे।  

फिल्म ‘राजा’ के बाद संजय कपूर (Sanjay Kapoor) बड़े पर्दे से गायब रहे और इसके बाद ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ फिल्में कीं।हालांकि, यह फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।साल 2002 में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में निगेटिव रोल ने नज़र आए थे।  इस फिल्म में उनकी एक्टिंग दर्शको काफी पसंद आई थी। लेकिन, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

साल 2003 में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अजय देवगन की फिल्म ‘क़यामत’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वह एक बार फिर निगेटिव रोल में नज़र आए थे। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने बतौर निर्माता 3 फिल्मों में काम किया। इनमें से फिल्म ‘तेवर’ में वह अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ नज़र  आए थे।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।इसके बाद संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने साल 2003 में टीवी सीरियल ‘करिश्मा- द मिरैकल ऑफ डेस्टिनी’ में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ भी काम किया। वहीं, वह आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ और वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में नज़र आए थे।  

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटी शनाया कपूर और बेटा जहां कपूर है। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।