Sonu Sood receives first shot of COVID-19 vaccine

हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की पहली डोज़ ली है।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने लॉकडाउन के दौरान हजारो जरूरतमंद लोगों मदद की हैं।  वहीं, वह अभी भी लोगों की मदद कर रहे है। सोनू सूद  (Sonu Sood) सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और जरूरतमंद लोगों से जुड़ने की कोशिश करते रहते हैं।  लाखों लोगों के मसीहा सोनू सूद  (Sonu Sood) अब लोगों को कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।   

    हाल ही में सोनू सूद  (Sonu Sood) ने कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की पहली डोज़ ली है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए तस्वीर शेयर की है। सोनू सूद ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मैंने टीके की खुराक ली और अब समय है कि पूरा देश टीके की खुराक ले। सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ‘संजीवनी’ की शुरुआत से जागरूकता बढ़ेगी और लोग टीका लेने के लिए आगे आएंगे।”

    सोशल मीडिया पर सोनू सूद  (Sonu Sood) की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग सोनू की तस्वीर पर कमेंट्स भी कर रहे हैं, पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने कई मजदूर प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया था। 

    वहीं, सोनू ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुँचाने के लिए बस, ट्रेन और फ्लाइट का भी इंतजाम किया था।  इसके बाद सोनू आज भी गरीब जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।