sunny-deol

बॉलीवुड के पावरपैक्ड और दमदार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के पावरपैक्ड और दमदार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल (Sunny Deol) ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्में सुपरहिट साबित हुए थीं। हालाँकि अब सनी देओल (Sunny Deol) ज़्यादा फिल्मों में नज़र नहीं आते। तो आइये आज जानते हैं सनी देओल (Sunny Deol) के बारे कुछ दिलचस्प बातें.. 

सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्तूबर 1956 को पंजाब में हुआ था। सनी देओल (Sunny Deol) का असली नाम अजय सिंह देओल है। अपने स्कूल के दिनों में उन्हें ‘सनी’ कहकर बुलाया जाता था। साल 1982 में सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अमृता सिंह नज़र आई थीं। इस फिल्म में सनी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।  इस फिल्म का गाना ‘जब हम जवां होंगे..’ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। 

सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 1984 में एक एनआरआई लड़की पूजा से शादी कर ली थी। पूजा के साथ सनी (Sunny Deol) के रिश्ता काफी पर्सनल है। यह दोनों बेहद कम जगह एक साथ नज़र आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनी के परिवार ने उन्हें सुझाव दिया था कि वह अपनी शादी को मीडिया से छुपा कर रखें। क्योंकि इससे सनी की रोमांटिक इमेज पर निगेटिव असर पड़ सकता था। फिल्म की रिलीज तक पूजा लंदन में ही थी। उस वक्त सनी अक्सर पूजा से मिलने चोरी-छुपे लंदन जाया करते थे। 

हालांकि, बेताब की शूटिंग के  दौरान ही अमृता सिंह और सनी देओल (Sunny Deol) के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। लेकिन, जब अमृता को सनी के शादी-शुदा होने के बारे में पता चला तब उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद अमृता को सैफ अली खान के साथ प्यार हो गया। 

अमृता सिंह के अलावा सनी देओल (Sunny Deol) का नाम डिंपल कपाड़िया के साथ भी जुड़ा था। दरअसल, साल 1985 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अर्जुन’ में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ डिंपल कपाड़िया नज़र आई थीं। खबरों की मानें तो इन दोनों का अफेयर चल रहा था। लेकिन, अमृता और सनी ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। साल 2017 में एक वीडियो सामने आया जिसमें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लंदन में एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आए थे। 

सनी देओल (Sunny Deol) ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने दमदार डायलॉग्स से बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। दमदार एक्शन और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के जरिए वो कई लोगों का दिल जीत चुके हैं। साल 1990 में सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ रिलीज़ हुई। इस फिल्म के लिए सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्म फेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साल 1993 में रिलीज़ हुई फिल्म दामिनी के लिए भी सनी को इन्हीं दो पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके बाद साल 2001 में सनी की फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा’ रिलीज़  हुई। यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म सनी के साथ अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नज़र आई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म दशकों को बेहद पसंद आती है। 

बता दें कि, सनी देओल (Sunny Deol) ने कई बार इंटरव्यू में बताया कि आज भी उन्हें अपने पिता धमेंद्र से डर लगता है। सनी के मुताबिक फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के सेट पर अपने पिता के साथ काम करने पर काफी डर लगता था।

फिल्मों में ही नहीं अब सनी देओल (Sunny Deol) राजनीति में भी अपना हाथ आज़मा रहे हैं। सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर पिछले लोकसभा चुनावों में पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था। सनी ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया और संसद पहुंचे।

सनी देओल (Sunny Deol) ने घातक, घायल, गदर,दामिनी, बॉर्डर, इंतेकाम, क्रोध, निगाहें, चालबाज, त्रिदेव, जोशिले, नरसिम्हा, डर, इंसानियत, वीरता, गुनाह, जीत, जिद्दी, अर्जुन पंडित, सलाखें, द हीरो लव स्टोरी: ऑफ ए स्पाय जैसी कई बेहतरीन हिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं।