Rhea Chakraborty

हाल ही में रिया (Rhea Chakraborty) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। सुशांत की मौत के बाद एक तरफ नेपोटिज्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, दूसरी और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।

    इसी दौरान रिया (Rhea Chakraborty) को ड्रग्स केस में जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिनों बाद रिया जेल से बाहर आ गई। वही इस घटना के बाद रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन, अब रिया ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। 

    हाल ही में रिया (Rhea Chakraborty) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रिया एक खास किताब पढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में रिया रबींद्रनाथ टैगोर की गीतांजली पढ़ती हुए नजर आ रही हैं। रिया(Rhea Chakraborty) , सुशांत के निधन के बाद 27 अगस्त 2020 को आखिरी पोस्ट किया था। इसके बाद अब रिया (Rhea Chakraborty) ने अपनी तस्वीर शेयर की है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    रिया (Rhea Chakraborty) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘सवाल और रोना ‘ओह, कहां?’ एक हजार धाराएं आंसूओं में बह गईं और दुनिया को आश्वासन की बाढ़ से बहला दिया, मैं हूं!’- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि’। रिया (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ‘विश्वास को बनाए रखते हुए’ हैशटैग जोड़ा है। अब रिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई लोग रिया की तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं।