urvashi-rautela-touched-her-feet-on-seeing-milkha-singh-at-the-airport-the-video

हाल ही में उर्वशी की मुलाकात 'द फ्लाइंग सिख' यानी मिल्खा सिंह (Milkha Singh) से हुई थी।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्वशी की मुलाकात ‘द फ्लाइंग सिख’ यानी मिल्खा सिंह (Milkha Singh) से हुई थी। मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को देखकर उर्वशी काफी इमोशनल हो गईं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उर्वशी (Urvashi Rautela) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘खुद भी धावक होने के नाते लीजेंड मिल्खा सिंह सर से मिलन का अनुभव बहुत की अविश्वसनीय और चमत्कारी था।’  इस वीडियो को करीब पांच लाख से ज्यादा बार लाइक भी किया जा चुका है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

‘द फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) ने 1960 (रोम) और 1964 (टोक्यो) ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बिना किसी प्रशिक्षण, बिना किसी आर्थिक  मदद और बिना किसी मार्गदर्शन के ओलंपिक में 45.9 सेकंड में 400 मीटर की दूरी पार की। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी भारतीय तोड़ नहीं पाया।