veteran-gujarati-film-musician-former-mp-mahesh-kanodia-dies-at-83

प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार, गायक और पूर्व सांसद महेश महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

Loading

अहमदाबाद. प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार, गायक और पूर्व सांसद महेश महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 83 वर्ष के थे।

उनके रिश्तेदार और भाजपा विधायक हितु महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) ने कहा, “प्रख्यात गायक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने छोटे भाई और गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लेते थे।” उन्होंने कहा, “वह पिछले छह साल से लकवाग्रस्त थे। आज सुबह गांधीनगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।” हितु के पिता नरेश कनोडिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) उत्तरी गुजरात के पाटण से तीन बार भाजपा के विधायक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “महेश महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहे। हितु महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।” (एजेंसी)