हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।
मुंबई. देश में कोरोना संक्रमित (Coronavirus Positive) लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में सख्त कोविड गाइडलाइन्स बनाई गई हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं, दूसरी और कोरोना वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccine) का काम भी तेजी से चल रहा है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। विवेक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। विवेक (Vivek Oberoi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो (Vivek Oberoi) में विवेक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए दिखाई दे रहे है।
विवेक (Vivek Oberoi) ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,‘सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वॉरियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें और टीका लगवाएं। चलो एक साथ मिलकर वायरस को हराएं।’
View this post on Instagram
मालूम हो कि, विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने उनका चालान काटा था। दरअसल, वह बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। इसके बाद विवेक (Vivek Oberoi) ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया था। विवेक ने ‘पावरी होरी है’ मीम के अंदाज में फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।
विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में विवेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। वहीं, विवेक जल्द ही हॉरर थ्रिलर ‘रोजी : द सैफरन चैप्टर’ में नजर आएंगे।