दो दुर्घटना में 1 की मृत्यु, 2 महिलाएं घायल

Loading

चंद्रपुर. दो अलग अलग ट्रैक्टर दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मृत्यु हो गई वहीं ट्रैक्टर की टक्कर में एक आटो के पल्टी हो जाने से आटो सवार 2 महिलाएं घायल हो गई। पहली घटना राजुरा तहसील में और दूसरी घुग्घुस में घटी।

राजुरा चनाखा मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चाक की मृत्यु हो गई। यह घटना बुधवार की रात घटी। मृतक का नाम आकाश कोडापे है।  गांव जा रहे टैक्टर का सातरी से चनाखा मार्ग में सडक हादसा होने से टैक्टर चालक आकाश कोडापे की मृत्यु हो गयी. यह हादसा बुधवार की रात हुआ। 

चनाखा निवासी मनोज देवाडकर के मिल्कियत वाला ट्रैक्टर बनवाने के लिए आकाश कोडापे ले गय और राजुरा से ट्रैक्टर को ठीक करा राजुरा से लौट रहा था कि राजुरा चनाखा के बीच उसका संतुलन बिगड जाने से हुई दुर्घटना में वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजुरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। 

घुग्घुस के वर्धा नदी से रेती भरकर जा रहे ट्रैक्टर ने घुग्घुस म्हातारदेवी मार्ग पर एक आटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आटो पल्टी हो गया इस घटना में आटो में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए घुग्घुस के निजी हास्पिटल में दाखिल किया गया।