Without Mask Fine
File Photo

अब तक कुल 36 लाख 65 हजार 910 रूपयों का जुर्माना जिला प्रशासन ने वसूल किया है।

Loading

चंद्रपुर. कोरोना संक्रमण काल के दौरान बिना मास्क वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूंकनेवालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर 22 सितंबर तक 15 हजार 632 बिना मास्क वालों से 31 लाख 16 हजार रूपये एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूंकनेवाले 355 नागरिकों से 49 हजार 700 रूपयों का जुर्माना वसूल किया है। अन्य कार्रवाई में 5 लाख रूपये जुर्माना  वसूला है। इस तरह से अब तक कुल 36 लाख 65 हजार 910 रूपयों का जुर्माना जिला प्रशासन ने वसूल किया है।

जिलाधिकारी अजय गुल्हाने द्वारा जारी आदेश के तहत बिना मास्क वाले व्यक्तियों से 500 रूपयों का जुर्माना वसूला जाएगा। उसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूंकनेवालों से 500 रूपयों का जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई चंद्रपुर शहर महानगर पालिका, नगर परिषद, नगरपंचायत गट विकास अधिकारी के माध्यम से की जा रही है।

22 सितंबर तक चंद्रपुर शहर महानगर पालिका चंद्रपुर अंतर्गत 3 हजार 254 मास्क नहीं लगानेवाले नागरिकों से 6 लाख 49 हजार रूपयों का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूंकनेवाले 280 नागरिकों से 31 हजार 50 रूपयों, अन्य कार्रवाई में 66 हजार 900 रूपयों का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 7 लाख 46 हजार 990 रूपयों का जुर्माना वसूला गया।

नगर परिषद, नगर पंचायत अंतर्गत 7 हजार 938 बिना मास्क वाले नागरिकों से 15 लाख  82 हजार 600 रूपयों का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों पर थूंकनेवाले 67 नागरिकों से  15 हजार  150 रूपयों का जुर्माना वसूला गया। अन्य कार्रवाई में 2 लाख 76 हजार  870 रूपयों का जुर्माना वसूला गया कुल 18 लाख 74 हजार 620 रूपयों का जुर्माना वसूला गया।

गट विकास अधिकारी कार्यालय अंतर्गत 4 हजार 440 मास्क उपयोग नहीं करनेवाले 8 लाख 84 हजार  500 रूपयों का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने वाले 8 नागरिकों से 3 हजार  500 रूपयों का जुर्माना, अन्य कार्रवाई में 1 लाख 56 हजार 300 रूपयों का जुर्माना कुल 10 लाख  44 हजार  300 रूपयों का जुर्माना वसूला गया।