coal
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस वर्ष दशहरे के पूर्व कोल इंडिया कर्मचारियों को दीपावली बोनस के रुप में 68,500 रुपये मिलेगा। जो गतवर्ष से 3800 रुपये अधिक है।

Loading

  • दशहरा पूर्व कर्मचारियों के खाते में जमा होगा बोनस

चंद्रपुर. इस वर्ष दशहरे के पूर्व कोल इंडिया कर्मचारियों को दीपावली बोनस के रुप में 68,500 रुपये मिलेगा। जो गतवर्ष से 3800 रुपये अधिक है। 

15 अक्टूबर को कोल इंडिया लिमिटेड की बैठक रांची में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोयला कर्मचारियो को वार्षिक पीएलआर बोनस के रूप में दुर्गापूजा के अवसर पर एक मुश्त 68 हजार 500 रुपये बोनस दिया जाएगा। यह राशि कर्मचारियों के खाते में 22 अक्टूबर तक जमा होगी। 

गुरुवार की दोपहर 12 बजे से शुरु हुई बैठक रात 8 बजे तक चली। बैठक में श्रमिक संघों के प्रतिनिधि एवं कोल इंडिया प्रबंधन के शीर्ष प्रतिनिधि जिसमें सीआईएल के निदेशक कार्मिक, एनसीएल के सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा व अन्य अनुषांगिक कंपनियों के मुखिया शामिल थे। काफी जदोजहद के बाद प्रबंधन कर्मचारियों को 68 हजार 500 का सालाना बोनस देने पर तैयार हो गया।

संगठन प्रतिनिधियों में भारतीय मजदूर संघ के डा. बीके राय,  अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, एटक के रामेन्द्र कुमार सीटू के डीडी रामानन्दन और एचएमएस के नाथूलाल पांडे इस बैठक में शामिल थे।

गतवर्ष से 3800 रुपये अधिक

कोल इंडिया की बैठक में लिये गये निर्णय से वेकोलि के 36,813 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। जो गत वर्ष की तुलना में 3800 रुपए अधिक है। वर्ष 2019 में कर्मचारियों को 64,700 और वर्ष 2018 में 60,500 रुपये बोनस मिला था। इस वर्ष दिया जाने वाले बोनस 68,500 रुपये गत वर्ष से 3800 रुपये अधिक है।