वैनगंगा नदी के पुल पर हुई दुर्घटना, दुपहिया सवार पुल से गिरा नीचे

  • बाल बाल बची लडकी

Loading

ब्रम्हपुरी. ब्रम्हपुरी आरमोरी मुख्य मार्ग पर स्थित वैनगंगा नदी के पुल के उपर से गुजर रही एक दुपहिया चालक का नियंत्रण हट जाने से बाइक रेलिंग से टकरा  गई। जिसमें दुपहिया सवार युवक नदी में समा गया किंतु लडकी पुलिया पर गिर कर चोटिल हो गई। घंटों की तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।

तुरंत दुपहिया सवार की तलाश शुरु की किंतु दो घंटे की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। दुपहिया चालक का नाम इरफान शेख और लडकी का शेडमाके बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुपहिया चालक किशोरी को वाहन चलाना सिखा रहा था।