weekly market
File Photo

  • खरीदी के लिए उमड़ी भीड़

Loading

ब्रम्हपुरी. कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को ब्रम्हपुरी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। किंतु प्रशासन ने अब अनलाक प्रक्रिया के दौरान साप्ताहिक बाजारों को अनुमति दी है। इस आधार पर आज यहां का बाजार लगा जहां खरीदी के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

सभी ओर फैली वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से भीड भाड वाली जगह पर एकत्रित पर होने पर प्रतिबंध था। इसके चलते हरी सब्जी और जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे थे। किंतु पर्याय न होने की वजह से लोगों को खरीदना पड़ रहा था। किंतु 7 महीने बाद आज तहसील की सबसे बडी साप्ताहिक बाजार लगने से बाजार में रौनक लौट आई है। प्रशासन अपनी ओर से लगातार मास्क लगाने, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने की अपील कर रहा था। किंतु भीड अधिक होने से कुछ स्थानों पर नियम का उल्लंघन भी देखा गया है। इसकी वजह से बाजार कोरोना प्रसार के लिए कारणीभूत तो नहीं होगा यह डर सताने लगा है।