Arjun Jaiswal is selected for the Indian Air Force

स्थानीय श्री महर्षी विद्या मंदिर के पूर्व विद्यार्थी अर्जुन वीरेंद्र जायस्वाल ने ऊंची उड़ान भरते हुए भारतीय वायु सेना के लिए चयनित हुआ है।

Loading

चंद्रपुर. स्थानीय श्री महर्षी विद्या मंदिर के पूर्व विद्यार्थी अर्जुन वीरेंद्र जायस्वाल ने ऊंची उड़ान भरते हुए भारतीय वायु सेना के लिए चयनित हुआ है। सपने विचारों को बदल देते है और विचारों का परिणाम होता है। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के कहे कथन को अर्जुन ने वास्ताविक जीवन में पूरा किया है।

अर्जुन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा दी और उसमें सफलता प्राप्त की। कक्षा दसवीं की परीक्षा महर्षी विद्या मंदिर से उत्तीर्ण करने के बाद अर्जुन ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। वायुसेना उडान के 144 कोर्स पूरा करने के बाद वह फाइटर जेट उडाएगा। चंद्रपुर जिले के एक विद्यार्थी ने यह सफलता प्राप्त की जो जिले के लिए गर्व की बात है। भारतीय वायु सेना में राष्ट्र सेवा के लिए वह तत्पर है। अर्जुन की सफलता पर संस्थाध्यक्ष गिरीष चांडक, व्यवस्थापक मंडल तथा प्राचार्य श्रीलक्ष्मी मूर्ति, उपप्राचार्य निशा मेहता, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उसका अभिनंदन किया है।