murder

Loading

चंद्रपुर. कुआँ बनाने के लिये साली को उधार दिये 10 हजार रुपये न देने से गुस्साए जीजा ने साली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें साली की मौत हो गई। यह घटना आज सोमवार की सुबह 10 बजे घटी। मृतक साली का नाम बेसा निवासी संगीत प्रकाश काम्बले (45) है।

यहां के फुकटनगर बस्ती में संगीता अपने पति और संतानो के साथ रहती थीं। उसके घर के पास ही उसका बहनोई भालचंद्र रमा मून (60) का घर है। भालचंद्र ने कुआँ निर्माण के लिये साली संगीता को 10 हजार रूपए उधार दिये थे। किंतु संगीता रुपये नही लौटा रही थी।भालचंद्र बार बार तकाजा करता था। इससे परेशान होकर संगीता अपने पति और संतानों के साथ पास के बेसा ग्राम में रहने लगी थी। इस बीच संगीता के पुत्र ने दुपहिया ली।

आज सुबह 10 बजे संगीता दुपहिया की क़िस्त भरने के लिए आई थी। संगीता एक महिला के साथ बात कर रही थी की  भालचंद्र वह पहुंच गया और अपने रुपये की मांग की। संगीता ने 2 महिने बाद देने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए भालचंद्र ने साली पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पुत्र ने उसे ग्रामीण हॉस्पीटल में दाखिल किया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद भालचंद्र ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच थानेदर सुशील सिंह पवार के मार्गदर्शन में एपीआई म्हस्के कर रहे है।