corona-virus
File Photo

Loading

चंद्रपुर. जिले में पिछले डेढ महिने से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। जिससे संक्रमित और मृतकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। 1 से 31 अक्टूबर तक 5,977 पाजिटिव पाये गये और 83 बाधितों की मृत्यु हुई है। कोरोना पाजिटिव का रेट कम हुआ परंतु कोरोना का संकट अब भी टला नहीं है। 

अक्टूबर महिने के पहले दो दिन में पाजिटिव मरीजों की संख्या 200 से 300 और मृतकों की संख्या 5 तक थी. 5 अक्टूबर को को बाधित मरिजों की संख्या सबसे कम अर्थात केवल 92 दर्ज की गयी थी। महिने के 22 दिन पाजिटिव मरीजों की संख्या 100 से 200 के बीच थी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 22 अक्टूबर को 212, 28 अक्टूबर को 228 बाधित पाए गए, महिने भर में 29, 17 व 9 अक्टूबर को एक भी मृत्यु नही हुई थी। 1 अक्टूबर को जिले के कुल बाधितों की संख्या यह 10,514 थी। महिने के अंत में शनिवार 31 अक्टूबर को मरिजों की संख्या 15,772 पर पहुंच गई है। मृतकों का आकडा 232 पर पहुंच गया है।  

अक्टूबर महीने में कोरोना बाधित का मृत्युदर का औसतन 1 से 5 तक था तो मृत्यु संख्या 1 से 6 तक थी। सितम्बर की तुलना में अक्टूबर महिने में मृत्यु व बाधितों की संख्या का ग्राफ कुछ कम हुआ है। जिससे नागरिक बैखौफ होकर घुम रहे है। परंतु ठंड के मौसम कोरोना बढने की संभवता अधिक है इसलिए सावधानिया बरतनी चाहिए क्योंकि कोरोना का संकट अब भी बना है।