Couple jumped into Wainganga River

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना आज शुक्रवार के सुबह 9 बजे घटी।

Loading

  • एक दूसरे का हाथ पकड़कर कूदे

चंद्रपुर. चंद्रपुर गडचिरोली महामार्ग पर दोनों जिले की सीमा पर स्थित सावली तहसील के वैनगंगा नदी के पुल से एक प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना आज शुक्रवार के सुबह 9 बजे घटी।

एक दुपहिया में सवार होकर युवक और युवती आये और पुल के उपर ही वाहन को खडा कर दोनों काफी देर तक बातें कर रहे थे। बाद में दोनों ने क्या सोचा और एक दूसरे का हाथ पकड़कर वैनगंगा नदी में कूद गये। चंद्रपुर गडचिराली महामार्ग पर यह पुल होने की वजह से चौबीसों घंटे पुल से वाहनों का आवागमन लगा रहता है।  पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने यह घटना देखी और वहां पर पहुंचे तो वाहन में नंबर नहीं था। किंतु लोगों का मानना है कि संभावता प्रेमी युगल गडचिरोली जिले के होंगे क्योंकि दोनों उसी दिशा से आये थे। किंतु दोनों ने वैनगंगा नदी में छलांग क्यों लगायी यह ज्ञात नहीं हो सका है।